फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गुरुग्राम रोड पर बंदर को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर बंदर को बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में चालक की कमर में गंभीर चोट आई है।

कुरेशीपुर निवासी आशिक ने बताया कि शनिवार की सुबह वह गुरुग्राम से ट्रैक्टर को लेकर फरीदाबाद अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान गुरुग्राम रोड सूरजकुंड के पास अचानक बीच सड़क पर बंदर आ गया। चालक ने बंदर को बचाने के लिए जैसे ही ब्रेक लगाए तो ट्रैक्टर एक पत्थर के ऊपर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसा होते ही राहगीरों ने तुरंत मौके पर चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि चालक की कमर में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर एंबुलेंस की मदद से चालक को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें