फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीसी हुडा अकादमी ने रविंद्र फागना को 59 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजल मलिक की 62 रन की पारी भी काम नहीं आई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूमि पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को डीसी हुडा अकादमी ने रविंद्र फागना अकादमी को 59 रन से हराया। 45 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसी अकादमी ने 39 ओवर में 192 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन बीच के ओवरों में बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। दीपेंद्र सिंह ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। उनके अलावा राहुल कुमार ने 25 और मयंक ने 24 रन का योगदान दिया। रविंद्र फागना के ऋषभ और महकर सिंह ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी रविंद्र फागना अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के कारण टीम दबाव में आ गई। हालांकि फैजल मलिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए और टीम को संभालने की कोशिश की। हर्ष ने भी 21 रन का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सके। पूरी टीम 32 ओवर में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डीसी अकादमी की ओर से आयुष ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए। वहीं प्रशांत और दिव्यांश ने दो-दो विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें