फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीएवी एनटीपीसी ने सबोदय टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
यशपाल बने बेस्ट गोलकीपर, हर्षपाल ने दागे अहम गोल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सबोदय इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। एनटीपीसी सेक्टर-70 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम ने लगातार दो कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया। दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के कई प्रमुख स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें डीपीएस सेक्टर-81, शिव नादर, होली चाइल्ड, ग्रैंड कोलंबस, सत्युग दर्शन, वृंदा इंटरनेशनल और डीएवी पुलिस लाइन की टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन


डीएवी एनटीपीसी की टीम ने सेमीफाइनल में होली चाइल्ड स्कूल को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में हर्षपाल ने अहम गोल किया। इसके बाद खिताबी मुकाबले में टीम का सामना मेजबान दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल से हुआ। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। फाइनल में भी हर्षपाल ने गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए डीएवी एनटीपीसी के यशपाल को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें