हरियाणा की टीम में जिले के नौ खिलाड़ी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मध्य प्रदेश में डीएवी नेशनल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार से आगाज हो गया। प्रतियोगिता में देशभर स की 19 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें हरियाणा की टीम भी अपनी चुनौती पेश करेगी। हरियाणा की ओर से खेलते हुए जिले के नौ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के लीग मुकाबले 11 से 14 नवंबर तक खेले जाएंगे। इसके बाद 15 से 17 नवंबर तक नॉकआउट मुकाबलों का आयोजन होगा। लीग चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले दौर में जगह बनाएंगी। इसके बाद टीमों के बीच खिताब के लिए मुकाबला होगा। इनमें जिले के खिलाड़ी बृहस्पतिवार को दम दिखाते हुए नजर आएंगे।
हरियाणा की टीम में जिले से आरव सिंह, अयान चौहान, कार्तिक शर्मा, दक्ष कौशिक, परीक्षित वत्स, कनव कटारिया, दिव्यांशु, गगन शर्मा और गर्वित भारद्वाज शामिल हैं। टीम के कोच सुरेंद्र धनखड़ और मैनेजर विकास दीप हुड्डा हैं।