फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा टॉपर विद्यार्थियों का डाटा होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
छठी से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का मिलेगा लाभ
विज्ञापन

30 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। एजुकेशन एन्करेजमेंट फॉर एक्सीलेंस स्कॉलरशिप योजना के तहत छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का डाटा तैयार किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को अपनी पिछली कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। शिक्षा निदेशालय ने यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


योजना का उद्देश्य पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। इसके तहत प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र और छात्रा का चयन किया जाएगा। हर कक्षा से एक छात्र और एक छात्रा का नाम भेजा जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों के पिछली कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम को आधार बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करवाया जाए। स्कूलों की ओर से भेजे गए विद्यार्थियों के डाटा का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। योजना के तहत प्रोत्साहन राशि सीधे विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पात्र विद्यार्थी का नाम डाटा में शामिल होने से न छूटे। निर्धारित समय में जानकारी अपलोड नहीं होने पर संबंधित स्कूल की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें