फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुग्ध उपहार योजना के लिए छात्राओं का मांग गया डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा विभाग ने तैयारियां की तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल खुलने से पहले ही शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग ने दूसरी तिमाही के तहत जुलाई, अगस्त और सितंबर के लिए सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं का विवरण मांगा है, ताकि समय पर दूध और मिल्की बार की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना की शुरुआत एक अप्रैल से की गई थी। इसके तहत छात्राओं को पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दूध और मिल्की बार वितरित किए जाते हैं। विभाग एक बार में तीन माह का स्टॉक उपलब्ध कराता है। अब दूसरी तिमाही के लिए विद्यालयों से छात्राओं की संख्या मांगी गई है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहली तिमाही में विद्यालयों को छात्राओं की संख्या प्राप्त किए बिना ही दूध और मिल्की बार भेजे गए थे। हालांकि इस बार वितरण प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए विद्यालय मुखियाओं से एमआईएस पोर्टल पर छात्राओं का अद्यतन डेटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


योजना के जिला समन्वयक एवं जिला गणित विशेषज्ञ धर्मेंद्र अधाना ने बताया कि जिले में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के करीब 100 सरकारी विद्यालय संचालित हैं। सभी विद्यालयों को निर्धारित समय के भीतर छात्राओं की जानकारी भेजने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि समय पर डेटा मिलने से स्कूल खुलने से पहले ही आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जा सकेगी और छात्राओं को योजना का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें