फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेटा का नहीं हो रहा मिलान, कई लाभार्थियों की पेंशन रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन न मिलने से बुजुर्ग, विधवा, निराश्रित और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर निर्भर सैकड़ों परिवार इन दिनों असमंजस की स्थिति में हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से किए जा रहे आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के डेटा मिलान के चलते 1500 से अधिक लाभार्थियों की मासिक पेंशन पर रोक लग गई है। पेंशन न मिलने से बुजुर्ग, विधवा, निराश्रित और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।


पेंशन बंद होने के बाद प्रभावित लाभार्थी समाधान की उम्मीद में सेक्टर-15ए स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय और नागरिक संसाधन सूचना विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब सभी योजनाओं को परिवार पहचान पत्र से पूरी तरह जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके दौरान कई तरह की त्रुटियां सामने आई हैं।
विज्ञापन




कई मामलों में लाभार्थियों की जन्मतिथि आधार और पीपीपी में अलग-अलग दर्ज है, जबकि कुछ लोगों की पारिवारिक आय पीपीपी में तय सीमा से अधिक दिखाई जा रही है। इन्हीं तकनीकी कारणों के चलते पेंशन अस्थायी रूप से रोकी गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में बुजुर्ग सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन, लाडली योजना, कैंसर व निराश्रित पेंशन जैसी योजनाओं के तहत 1.80 लाख से अधिक लोगों को हर महीने सहायता राशि दी जाती है। पहले यह पेंशन व्यवस्था विभागीय पोर्टल के जरिए संचालित होती थी और परिवार पहचान पत्र से अनिवार्य रूप से लिंक नहीं था। अब अचानक हुए सत्यापन से बड़ी संख्या में लाभार्थी प्रभावित हुए हैं। लोगों की मांग है कि त्रुटियों को सुधारने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएं और जब तक सुधार पूरा न हो, तब तक रोकी गई पेंशन बहाल की जाए।
विज्ञापन





लाभार्थियों को किया जा रहा फोन
जिला समाज कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि जिन लाभार्थियों की पेंशन अस्थायी रूप से रोकी गई है, उनसे विभाग की ओर से व्यक्तिगत रूप से फोन कर संपर्क किया जा रहा है। लाभार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद उनका डाटा ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा, जिससे पेंशन फिर शुरू की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में लाभार्थियों की जागरूकता भी बेहद जरूरी है। विभाग द्वारा जब भी किसी लाभार्थी को बुलाया जाए, तो वे बिना देरी के अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर अवश्य आएं, ताकि सत्यापन समय पर पूरा हो सके और पेंशन जारी करने में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें