फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल।
विज्ञापन

शहर के बेढ़ा पट्टी चौक निवासी नवविवाहिता पूनम (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके ससुराल वाले किशन सिंह अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। डॉक्टरों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला के चाचा लखन ने आरोप लगाया कि ससुराली जनों ने उनकी भतीजी की हत्या कर फंदे पर लटकाया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। अस्पताल के स्टाफ ने भी शव छोड़कर फरार हुए ससुराल वालों की तलाश की, लेकिन उनमें से कोई नहीं मिला। एसआई राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें