फरीदाबाद। सेक्टर-74 स्थित लॉर्डस क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में दलाल स्पोर्ट्स अकादमी ने लॉर्डस क्रिकेट अकादमी को 134 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दलाल स्पोर्ट्स ने 260 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करते हुए लॉर्डस की टीम 19 ओवर में 126 रन पर ही ऑल आउट हो गई। दलाल स्पोर्ट्स के लिए उत्कर्ष ने 88 और नकुल ने 76 रन बनाए। वहीं, लॉर्डस के कुशल शर्मा और शौर्य डुडेजा ने दो-दो विकेट लिए। लॉर्डस के कुशल शर्मा ने 21 और हितेश शर्मा ने 10 रन बनाए। टीम का अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका। दलाल स्पोर्ट्स के लिए अमरजीत ने चार विकेट लिए और मनोज, कपीश, लव और वंश को एक-एक विकेट मिला। विजेता टीम के अमरजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि उपविजेता टीम के कुशल को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद