फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: ट्रक में सीएनजी भरते समय सिलिंडर फटा, चालक और दो सीएनजी पंप कर्मचारी जख्मी

Tue, 06 Oct 2026 03:08 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
सीएनजी पंप पर सिलिंडर में धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड स्थित बीपीसीएल सीएनजी पंप पर गैस भरवाते समय डंपर का सिलिंडर फट गया। धमाका इतना भीषण था कि सीएनजी भरने वाली मशीन उखड़ गई और पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


हादसे में डंपर चालक, उसका सहायक और पंप ऑपरेटर घायल हो गए। तीनों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग दो बजे डंपर सीएनजी भरवाने के लिए आया था। ऑपरेटर जैसे ही गैस भरने लगा, तभी डंपर में लगे चार सिलिंडर में से एक अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। 

धमाके के कारण फटे सिलिंडर का एक हिस्सा दूर जा गिरा, जबकि दूसरा हिस्सा सीधे सीएनजी मशीन से जा टकराया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटना में डंपर चालक के सिर, सहायक के कान और ऑपरेटर के पैर में चोट आई है। सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें