फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइकिल सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ड्यूटी से साइकिल पर घर लौट रहे विजयपाल को वर्ल्ड स्ट्रीट से चंदीला चौक की तरफ जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे कपिल की शिकायत पर खेड़ीपुल थाने में 9 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कपिल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सेक्टर-12 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे और इन दिनों उनकी रात की ड्यूटी थी। वह रोजाना करीब दो बजे घर लौटते थे। नौ अगस्त की रात करीब 1:20 बजे वर्ल्ड स्ट्रीट से चंदीला चौक की तरफ आते समय चौक से पहले अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक विजयपाल को साइकिल समेत काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया और मौके से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार घटनास्थल और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें