फरीदाबाद। सेक्टर-18 स्थित प्रेम नगर झुग्गियों के पास गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रेमपाल को कुल छह गंभीर चोटें आईं। हालत नाजुक होने के कारण वह कई दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहे और बयान देने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस को दी गई शिकायत में घायल की पत्नी शशी ने बताया कि 7 अक्तूबर की शाम करीब 6:30 बजे उनके पति सेक्टर-16 से मजदूरी कर साइकिल से बुढ़ैना गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्नी की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ओल्ड फरीदाबाद थाना ने 17 अक्तूबर को अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद