फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर अपराधियों ने तीन लोगों से ठग लिए 8.45 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलाने, शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा और मोबाइल हैक कर की गई ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर अपराधियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले तीन लोगों से 8.45 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने लोन दिलाने, शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने और मोबाइल हैक कर ठगी की ये वारदात की।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दो मामलों में साइबर क्राइम थाना एनआईटी और एक मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पहले मामले में गांव सिकरौना निवासी किराना दुकान संचालक गोपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। इनका कहना है कि 16 जून को एक नंबर से इन्हें कॉल आई और आरोपी ने खुद को एसबीआई लोन विभाग का कर्मचारी बताया। आरोपी ने पांच लाख रुपये का लोन दिलाने का ऑफर बताया। गोपाल के अनुसार उन्हें भी व्यापार बढ़ाने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इनके हामी भरने पर आरोपी ने फाइल बनाने के चार्ल, रेंट एग्रीमेंट, इंश्याेरेंस, मैनेजर को कमीशन देने, सरकारी गवाह बनाने के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 402003 रुपये मुश्ताक नामक व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में केंद्र सरकार के मंत्रालय में कार्यरत सेक्टर 45 निवासी कुलविंदर मलिक ने शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि अप्रैल 2025 में किसी ने उनका मोबाइल हैक कर खाते से लगभग 1.69 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। तीसरे मामले में ऊंचा गांव अहीर मोहल्ला के रहने वाले युवक सागर ने पुलिस को शिकायत दी है। इनके अनुसार शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। बाद में 12 से 18 जुलाई के दौरान आरोपियों ने 5.74 लाख रुपये निवेश करा लिए गए। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही रिफंड दिया गया। ठगी का अहसास हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा, जिस पर अब साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें