फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन-पे के सीईओ के नाम से कॉल कर साइबर ठगों ने अधिवक्ता के खाते में लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने अपने वाट्स एप प्रोफाइल पर फोन-पे के सीईओ की तस्वीर लगाकर एक अधिवक्ता को जाल में फंसा लिया। उनसे एक लिंक पर क्लिक कराने के बाद उनके खाते से 13,900 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित अधिवक्ता ने ट्विटर पर पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की। उनके कहने पर उन्होंने सेंट्रल थाने में मामले की शिकायत दी, लेकिन अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिवक्ता नितेश के दोस्त गोविंद के पास फोन-पे कंपनी कर्मी बन ठग ने कॉल की। इसके बाद 4500 रुपये कैशबैक का ऑफर देकर अधिवक्ता के दोस्त को डेबिट कार्ड रजिस्टर करने को कहा। दोस्त के पास डेबिट कार्ड न होने पर अधिवक्ता ने अपना डेबिट कार्ड रजिस्टर करा दिया। इसके बाद फोन पर आए लिंक को क्लिक करते ही खाते से पैसे ट्रांसफर हो गए। अधिवक्ता नितेश ने बताया कि वह सेक्टर-12 कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। ठगों ने उनके एक साथी गोविंद के पास मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब कॉल कर फोन-पे इंस्टाल कराया। इसके बाद उन्हें उस एप पर डेबिट कार्ड रजिस्टर करने को कहा। नंबर रजिस्टर्ड करते ही एक लिंक आया। इसे क्लिक करने के बाद पैसे ट्रांसफर हो गए। आरोपी ने गुुमराह करने के लिए अपने व्हाट्स एप प्रोफाइनल में फोन-पे के सीईओ की तस्वीर लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें