फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाई दूज से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के बाजारों में दिनभर रही चहल-पहल
विज्ञापन

मिठाई, फल और उपहारों की दुकानों पर दिखी रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भाई दूज से पहले शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। एनआईटी-1, एनआईटी-2, एनआईटी-3, एनआईटी-4, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के बाजारों में दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। त्योहार को लेकर बहनों ने भाइयों के लिए तिलक की थाली, मिठाई, नारियल और उपहारों की खरीदारी की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को देने के लिए उपहार खरीदे।

बाजारों में मिठाई की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी। लोग काजू कतली, बेसन के लड्डू, बर्फी, गुलाब जामुन, रसगुल्ले और मिल्क केक खरीदते नजर आए। इसके अलावा सूखे मेवे और पैक्ड मिठाइयों की भी मांग रही। पूजा के लिए रोली, चावल, नारियल, कलावा, दीपक और सजावटी थालियां भी खरीदी गईं।
विज्ञापन


महिलाओं ने भाइयों के लिए कपड़े, शर्ट, टी-शर्ट, पर्स, बेल्ट, घड़ी और अन्य उपहारों की खरीदारी की। वहीं, भाइयों ने बहनों के लिए साड़ी, सूट, कॉस्मेटिक सामान, चूड़ियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, हैंडबैग और परफ्यूम पसंद किए। फलों की दुकानों पर केला, सेब, अनार और नारियल खरीदने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन


त्योहार के चलते बाजारों में अस्थायी सजावट और उपहारों की दुकानें भी सजी हुई हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि भाई दूज के दिन तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा। आगामी दो दिनों में भीड़ और बढ़ेगी। एनआईटी एक के घड़ी दुकानदार सुंदर ने बताया कि दिवाली के बाद अब भाईदूज के लिए भी खरीदारी शुरू हो गई है। हाथ की घड़ियां लगातार बिक रही हैं। इसी प्रकार कपड़ा व्यापारी सुरेश ने बताया कि खरीदारी लगातार हो रही है। भाई दूज तक अच्छी बिक्री होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें