फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीके अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल ओपीड़ी में हडडी रोग कक्ष पर लगी मरीजों की भीड़ । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में बृहस्पतिवार को राजकीय अवकाश के बाद शुक्रवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। ओपीडी कक्ष खुलने के साथ ही सामान्य, सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ के सामने लंबी कतारें लगी हुई थीं। अल्ट्रासाउंड, लैब और एक्स-रे कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ देखने को मिली। पंजीकरण के लिए सुबह आठ बजे से ही मरीज समेत अन्य के आने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे ओपीडी शुरू हुई। ओपीडी खुलते ही डॉक्टर कक्ष के बाहर सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। ओपीडी रिकार्ड के अनुसार, सामान्य दिनों में 1500 ओपीडी रहती है। शुुक्रवार को यह संख्या बढ़कर करीब 1800 रही। इसमें बुखार, उल्टी-दस्त और लू लगने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। कमरा नंबर 18 यानी सर्जरी और कमरा नंबर 19 हड्डी रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की। हड्डी रोग विशेष डॉ. आरएस गौड़ का कहना है कि अवकाश के दूसरे दिन ओपीडी में मरीजों की संख्या में 15 फीसदी तक वृद्धि रही। वहीं, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश गुप्ता का कहना है कि सांस के मरीजों में वृद्धि हुई है। प्रदूषण बढ़ने से सांस की बीमारी से संबंधित मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पंजीकरण काउंटर खुलते ही मरीजों की उमड़ी भीड़
अस्पताल में पंजीकरण काउंटर खुलने से पहले ही लंबी लाइनें लग गईं। शुक्रवार को नए और पुराने करीब 1800 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें 1200 नए मरीज थे। इसके अलावा पुराने मरीजों की जांच की गई। ओपीडी कक्ष में डॉक्टरों के कमरों के बाहर और दवाओं के काउंटर पर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड न होने पर वापस लौटे मरीज
बीके अस्पताल में गर्भवती और गंभीर रोगियों का सप्ताह में सिर्फ तीन दिन अल्ट्रासाउंड होता है। शुक्रवार को भी अल्ट्रासाउंड केंद्र के सामने लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन कुछ लोगों की ही जांच हो सकी। महिलाओं का आरोप है कि जिसकी पहुंच डॉक्टर साहब के पास होती है, सिर्फ उन्हीं का जल्द अल्ट्रासाउंड होता है। लैब के सामने भी मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

वर्जन
अवकाश के दूसरे दिन ओपीडी में 15 से 20 फीसदी मरीजों में वृद्धि रही। ऐसे में पंजीकरण काउंटर और दवा वितरण काउंटर पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है।
- डॉ. सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें