फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी के बाहर लंबी कतारें, उपचार के लिए करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सामान्य रोग विशेषज्ञ की ओपीडी से लेकर विभिन्न कक्षों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, जिससे उपचार और जांच के लिए आए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही पर्ची काउंटर और ओपीडी ब्लॉक में मरीजों की आवाजाही बढ़ गई थी और अस्पताल परिसर में भीड़ का दबाव स्पष्ट नजर आया।


भीड़ के चलते लोगों को एक कक्ष से दूसरे कक्ष तक आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी के बाहर सीमित संख्या में कुर्सियां होने के कारण कई मरीजों को कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ऐसे मरीज जिनकी शारीरिक स्थिति अधिक देर तक खड़े रहने की नहीं थी, उन्हें विशेष कठिनाई उठानी पड़ी।
विज्ञापन



गले में दर्द की समस्या को लेकर अस्पताल आईं मरीज बबीता कुशवाहा ने बताया कि वह दो घंटे तक कतार में लगी रहीं, तब जाकर उनकी बारी आई। उन्होंने कहा कि कुर्सियों की संख्या सीमित होने से उन्हें काफी देर तक खड़े रहना पड़ा।

वहीं सेक्टर-4 से आए मरीज भगत सैनी ने बताया कि उन्हें बेचैनी और घबराहट है, जिसकी वजह से वह डॉक्टर को दिखाने अस्पताल आए। उन्होंने बताया कि आज पहले की तुलना में ज्यादा ही भीड़ रही, जिसकी वजह से काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।


अस्पताल सूत्रों के अनुसार सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है, जिससे व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव बन जाता है।
विज्ञापन



वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश के बाद मरीजों की संख्या बढ़ना सामान्य है। मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए तमाम प्रबंध किए गए हैं। ओपीडी में पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था है। डॉ गोयल ने कहा कि गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें