फरीदाबाद। एनआईटी-1 मार्केट में रविवार को भीड़ उमड़ी। मार्केट में सबसे ज्यादा लोग कपड़े की खरीदारी करने आए थे। शनिवार से पहले तक लोग छठ के लिए कई चीजों को खरीदारी कर रहे थे लेकिन शनिवार से नहाए-खाए से पर्व की शुरुआत के बाद से अधिकतर लोग कपड़े खरीदने पहुंच रहे हैं। एनआईटी-1 के कपड़ा व्यापारियों ने बताया कि दिवाली होने के एक दो दिन बाद मार्केट में बेहद शांति थी लेकिन अब छठ पर्व को लेकर एक बार फिर मार्केट में चहल-पहल देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि अन्य चीजों के लिए भी लोग मार्केट आ रहे हैं लेकिन जो छठ का पर्व मनाते हैं वह कपड़ों की खरीदारी करने आ रहे हैं। संवाद