फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फसल योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कृषि विभाग ने किसानों से 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर फसल पंजीकरण करवाने की अपील की है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने पोर्टल पर समय रहते फसल का पंजीकरण कराया हो। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया सरल है और किसान इसकी जानकारी व सहायता के लिए नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर भी सहायता ली जा सकती है। कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर फसल पंजीकरण अवश्य कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें