फरीदाबाद। सेक्टर-21बी में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला घर के बाहर घूम रही थी। थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। भारती मुखर्जी परिवार के साथ सेक्टर-21बी में रहती हैं। शुक्रवार रात को वह अपने घर के बाहर घूम रही थीं। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार होकर आए दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। संवाद