फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 माह की बच्ची के साथ किशोर ने की यौन हिंसा, बच्ची अस्पताल में भर्ती

Sat, 21 May 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तेरह माह की बच्ची को खेलने के बहाने साथ ले गए किशोर ने उसके साथ यौन हिंसा की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोर भाग निकला। परिजनों ने लहूलुहान बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और महिला थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोर को पकड़कर ऑब्जरवेशन होम भेज दिया। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले पीड़ित परिवार के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पड़ोस में रहने वाले जगदीश का 13 वर्षीय बेटा उनके घर आया।
विज्ञापन

किशोर ने उनकी बच्ची को खेलाने की बात कह अपने साथ ले गया। करीब एक घंटे तक बच्ची और किशोर के नहीं दिखाई देने पर दंपति उनकी खोज शुरू की। दंपति को खाली खेत में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज खेत में रखे एक खोखे से आ रही थी।

दंपति ने टार्च से खोखे के अंदर देखा तो किशोर बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था और बच्ची रो रही थी। दंपति को देख किशोर खोखे के दूसरी ओर से भाग निकला। एसएचओ महिला थाना सुशील ने बताया कि गलती करने वाले किशोर को पकड़कर ऑबजरवेशन होम भेज दिया गया है। उसका मामला जुवेनाइल कोर्ट में चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें