गुजरात से नौकरी की तलाश करने दिल्ली आई महिला को झांसा देकर एक व्यक्ति ने फरीदाबाद बुलाया और अपने फ्लैट में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि गुजरात की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक वह रोजगार की तलाश में दिल्ली आई थी। यहां अपनी मौसी के घर पर रह कर रोजगार की तलाश कर रही थी। इस बीच एक दफ्तर के बाहर एक व्यक्ति मिला।
उसने फरीदाबाद की कंपनियों में अच्छी जान पहचान होने का हवाला देते हुए उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। दो दिन बाद व्यक्ति ने उसे फोन कर फरीदाबाद बुलाया। किसी कंपनी में जाने की बात कह वह उसे अपने फ्लैट पर ले गया। वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।