फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा तिवारी मामलाः इंस्पेक्टर अमित ने मीडिया को दी कोर्ट में खींचने की धमकी

Mon, 09 May 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

  • नियमों के खिलाफ रिमांड में मीडिया से बात कर रहा है इंस्पेक्टर अमित
  • एक समाचार पत्र से बातचीत में कहा, मीडिया कर रही है ट्रायल 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्रकार पूजा की मौत की जांच कर रही पुलिस कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रिमांड पर लिया गया इंस्पेक्टर अमित मीडिया से रूबरू होकर अपनी बेगुनाही का दावा पेश कर रहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि रिमांड की अवधि में आरोपी को सिर्फ अपना वकील छोड़कर किसी अन्य से मिलने की अनुमति नहीं होती है। बृहस्पतिवार रात को हिरासत में लिए गए अमित को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया था। उसे पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान अमित ने एक समाचार पत्र के साथ खास बातचीत की

रिमांड के दौरान अमित ने एक समाचार पत्र के साथ खास बातचीत की और खुद को बेगुनाह बताते हुए मीडिया को कोर्ट में खींचने तक की बात कही। अमित ने घटना के चार दिन बाद पुलिस को सौंपे गए पूजा के कथित सुइसाइड नोट के असली होने का भी दावा किया।

उसने यह भी कहा कि सुइसाइड नोट और एफआईआर को आधार बनाकर मीडिया रिपोर्टिंग नहीं कर रही है, उसके खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज है, बावजूद इसके मीडिया ट्रायल किया जा रहा है।

हालांकि डीसीपी एनआईटी पूर्णचंद पवार इसे गलत बता रहे हैं, उनका कहना है कि रिमांड के दौरान किसी को भी आरोपी से नहीं मिलने दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें