फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टार्च चमकाने पर जमकर चले लाठी डंटे, दो पक्षों के 14 घायल

Tue, 24 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भनकपुर में दो बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े शामिल हो गए। बात बढ़ने पर  दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें दोनों पक्षों से महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार शाम भनकपुर गांव में बिजली कटौती थी। इस दौरान एक बच्चे ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेल खेल में उसकी रोशनी दूसरे घरों पर डालनी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के एक बच्चे ने इसका विरोध किया। बात बढ़ती चली गई। थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

सिकरौना पुलिस के मुताबिक, गांव के उमराव की ओर से बीस पच्चीस लोगों ने विरेंद्र के घर धावा बोलकर मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष से इकट्ठा  हुए लोगों ने भी हमलावरों पर लाठी डंडे से बरसाने शुरू कर दिए। इसमें दूसरे पक्ष के छह लोग घायल हुए । मामला शांत कराने पहुंचे सरपंच सचिन को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


गांव के अन्य लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्ष ने सिकरौना चौकी में केस शिकायत दी। एसएचओ सेक्टर 55 थाना इंस्पेक्टर वरुण ने  बताया कि मारपीट में एक पक्ष से आठ और दूसरे पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों का मेडिकल करा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें