फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुष्कर्म कर वीड़ियो बना वायरल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म कर वीडियो बना वायरल किया
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में एक बच्ची से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर बच्ची के परिजनों को इस घटना का पता चला। उन्होंने एनआईटी महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने 12 साल की पीड़ित बच्ची के बयान पर उसके पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना मई माह की बताई जा रही है। बच्ची के अनुसार करीब दो माह पहले वह मंदिर जा रही थी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे पूजा का सामान मंदिर ले जाने के बहाने अपने घर बुला लिया। इसके बाद बच्ची की एक आपत्तिजनक फोटो अपने मोबाइल से ले ली। यह फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मई में उसने बच्ची की वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देने लगा। बच्ची का आरोप है इसकी शिकायत जब उसने उसके भाई से की तो उसने भी दुष्कर्म किया। दोनों भाई फरार हैं, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें