फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या या हादसा, उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या, आत्महत्या या हादसा, उलझी पुलिस
विज्ञापन


फरीदाबाद। पांच सितारा होटल में संदिग्ध रूप से मृत मिली महिला के मामले में पुलिस हत्या, आत्महत्या या हादसा के सवालों के उलझी हुई है। कई ऐसे सवाल हैं जोकि पुलिस को परेशान कर रहे हैं। पुलिस की आखिरी उम्मीद पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिसके बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। महिला के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।
परिजनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि ऋतु अक्सर डिप्रेशन के चलते नींद की गोलियां लिया करती थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने नींद की अत्यधिक गोलियां खा लीं और फिर बाथटब में जाकर लेट गई। मगर जांच के दौरान पुलिस को न तो मौके से दवा का कोई रैपर या डिब्बी मिली और न ही सुसाइड नोट ही मिला है। ऐसे में यह हादसा भी हो सकता है कि थ्योरी पर भी पुलिस ने काम किया। पुलिस के अनुसार महिला बाथरूम में गई और वहां उसे हार्ट अटैक पड़ गया और वह बाथटब में गिर गई। मगर फिर पुलिस इस बात से भी परेशान है कि महिला ने होटल के रिसेप्शन पर किसी भी तरह से डिस्टर्ब न करने के लिए क्यों कहा था। महिला ने न तो दिन भर खाना खाया और न हीं होटल स्टाफ उनके कमरे की तरफ गया। ऐसे में अब पुलिस की आखिरी उम्मीद पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही है। शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसकी रिपोर्ट से ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


पूरे कपड़े पहनकर आखिर क्यों जाएगा कोई बाथटब में
पुलिस के सामने एक थ्योरी यह भी है कि आखिर पूरे कपड़े पहनकर कोई बाथटब में क्यों जाएगा। पुलिस ने जिस समय होटल का कमरा खुलवाया था, उस समय ऋतु का शव बाथटब में पड़ा था। उसका चेहरा थोड़ा सा ही ऊपर निकला हुआ था। इसके अलावा ऋतु ने उस समय टी-शर्ट और लोअर पहना हुआ था। बाथटब के पास ऐसा भी कोई सीन पुलिस को नहीं मिला, जिससे यह पता चलता हो कि पैर फिसल जाने से ऋतु बाथटब में गिरी।
विज्ञापन


बच्चे नहीं होने से परेशान रहती थी ऋतु
परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चे नहीं होने के कारण ऋतु अक्सर परेशान रहती थी। इसी के चलते वह डिप्रेशन में थी। इसीके चलते उसीे रात-रात भर नींद नहीं आती थी और वह अक्सर नींद की गोली लिया करती थी। पुलिस भी इस थ्योरी से काफी हद तक इत्तेफाक रखती है। मगर फिलहाल अभी कुछ भी कहने से बच रही है। एनआरआई से जुड़ा हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस हर पहलु से जांच में जुटी हुई है। मौके पर क्राइम ब्रांच डीएलएफ के अलावा फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है, मगर पुलिस को वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें