फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरियों को पड़ोसी युवकों ने बनाया हवस का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किशोरियां यौन हिंसा का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
विज्ञापन

फरीदाबाद।
सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में किशोरियों को उनके पड़ोस में ही रहने वाले युवकों ने हवस का शिकार बनाया। स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रही किशोरी को उसका पड़ोसी मां की बीमारी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया जबकि दूसरे मामले में एक युवक पिछले 6-7 माह से किशोरी को डरा धमका कर हवस का शिकार बना रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला खुला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गत 24 अगस्त को दोपहर करीब पौने एक बजे स्कूल से छुट्टी होने पर वह बाहर आई तो उसे मोटरसाइकिल पर उसका पड़ोसी अरविंद यादव मिला। अरविंद ने उसे बताया कि उसकी मां की तबियत खराब है और उसने ही उसे जल्दी लाने के लिए भेजा है। इस पर वह अरविंद के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गई। इस दौरान अरविंद उसे अपने साथ शिवदुर्गा विहार, लक्कड़पुर स्थित एक कमरे में ले गया। उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। किशोरी का आरोप है कि इस दौरान अरविंद ने उसके साथ गलत काम किया और होश में आने पर धमकी दी कि यदि इस बारे में उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। इस दौरान तबियत बिगड़ने पर उसने परिजनों को सारी बात बताई। जिस पर किशोरी के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 6-7 माह पहले वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उनका पड़ोसी मंजीत उनके घर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मंजीत ने उसे धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद मंजीत अक्सर उनके घर आने लगा और अकेली पाकर उसके साथ गलत काम करता था। कुछ दिन पहले पेट में दर्द होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जांच करने पर पता चला कि किशोरी गर्भवती है। इस पर किशोरी ने परिजनों को सारी बात बताई। इसकी शिकायत पुलिस में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें