फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घरों में सेंधमारी करने के दो आरोपी काबू, 1.50 लाख रुपये व जेवर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद घरों में सेंधमारी करने के दो आरोपी काबू
विज्ञापन

- 1.50 लाख रुपये व जेवर बरामद, दिन में कबाड़ी बनकर करते थे रेकी
- बंद घर दिखने पर रात को उसे बनाते थे निशाना
- पूछताछ के दौरान नौ और वारदात करना कबूल की

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बंद घरों में सेंधमारी करने वाले दो चोरों को क्राइम ब्रांच बड़खल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में कबाड़ी बनकर कॉलोनियों में रेकी करते थे और जो घर बंद मिलता था, वहां रात को वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के 1.50 लाख रुपये व जेवर बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरों ने 9 और वारदात करना कबूल की है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उन मामलों में भी बरामदगी करेगी।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई अनिल छिल्लर ने बताया कि उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर गांव सेमरी, संभल, उत्तर प्रदेश निवासी शाहिद और इकरार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दिन में कबाड़ी बनकर कॉलोनियों में रेकी करते थे। इस दौरान जिस भी घर पर ताला लटका मिलता और एक-दो दिन पुराने अखबार पड़े होते तो वे उस घर को चिन्हित कर लेते थे। रात को 10 बजे के आसपास वे उस मकान के पास किसी पार्क में, खाली प्लॉट में या फिर कहीं निर्माण कार्य चल रहा हो, उसमें जाकर छिप जाते थे। देर रात बाहर घूमने के दौरान पुलिस की पूछताछ और पकड़े जाने का डर रहता था। आधी रात के बाद करीब 12 बजे जब कॉलोनी में चहलकदमी पूरी तरह बंद होती तो वे उस मकान में दीवार फांद कर या ताला तोड़कर पहुंच जाते थे। पूरी तसल्ली से तड़के चार-साढ़े चार बजे तक घर में ही सामान समेटते और जब उजाला होने लगता तो वहां से निकल जाते थे। तब तक सड़कों पर धीरे-धीरे लोग निकलने शुरू हो जाते। ऐसे में किसी को उन पर शक नहीं होता था। पुलिस ने इनके पास से सेक्टर-31 स्थित एक मकान से चुराए गए करीब 1.50 लाख रुपये, एक सोने का कड़ा, एक लॉकेट व सोने की झुमके बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सूरजकुंड थाना क्षेत्र में पांच, सराय ख्वाजा, सेक्टर-31, एनआईटी व एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में एक-एक वारदात करना कबूल की है। अनिल छिल्लर के अनुसार आरोपी शाहिद के बीमार होने के कारण उसे बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ठीक होने के बाद उसकी निशानदेही पर इन नौ मामलों में भी रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें