रोड शो में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड शो के दौरान लोगों की जेब साफ करने के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेंट्रल जोन ने गिरफ्तार किया है। शामली, उत्तर प्रदेश निवासी कन्हैया और बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी शौकीन हैं। आरोपी कन्हैया ने सीएम के रोड शो के दौरान एक व्यक्ति की जेब से रुपये चोरी किए थे। इससे चोरी किए हुए 5100 रुपये भी बरामद किए हैं। दूसरे आरोपी शौकीन ने एक राहगीर का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। आरोपी एक आदतन अपराधी है। उससे चोरी किया हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को नीमका जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो