तमंचा लगा युवक को लूटा
फरीदाबाद। बुढ़ैना गांव निवासी जोगेंद्र सोमवार रात सेक्टर-15 में रहने वाले दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था। बीपीटीपी पुल के पास दो बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसे रोक लिया। आरोप है कि तीन में से एक ने जोगिंद्र की कनपटी पर तमंचा अड़ा दिया और जान से मारने की धमकी दे जेब में रखे पर्स, मोबाइल निकाल लिए। हमलावरों ने बाइक की चाभी भी छीन ली इस दौरान पीछे से एक कार को आता देख तीनों उसकी बाइक छोड़कर फरार हो गए। बीपीटीपी थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो