फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी ट्रांसफर कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनी ट्रांसफर कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नीलम चौक के नजदीक एक मनी ट्रांसफर कार्यालय का ताला तोड़ चोर दराज में रखे 30 हजार रुपये और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर (डिजिटल विडियो रिकॉर्डर) उखाड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के ब्राह्मण वाडा नवासी नवीन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नीलम चौक के पास उनका मनी ट्रांसफर का कार्यालय है। रात को दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब दुकान पहुंचे तो कार्यालय के शटर के ताले टूटे हुए थे। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी गायब थी। उन्होंने दराज चेक किया तो उसमें रखे 30 हजार रुपये भी गायब थे। दुकान के मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें