फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप पैकेज के नाम पर ठगे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोप पैकेज के नाम पर ठगे एक लाख रुपये
विज्ञापन

फरीदाबाद। यूरोप के पैकेज के नाम पर दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट ने सेक्टर-14 निवासी एक युवक एक लाख रुपये ठग लिए। आरोपी
ने न तो टिकट बुक करवाई और न ही रुपये लौटाए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सेंट्रल पुलिस में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-14 निवासी अग्रिम जैन गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में अग्रिम ने बताया कि वर्ष 2017 में उसने यूरोप घूमने जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने ईस्ट ऑफ कैलाश श्रीनिवासपुरी के समीप गढ़ी अमृतपुरी में रहने वाले मनीश से मोबाइल फोन पर संपर्क किया। मनीष ने सेक्टर-12 पहुंचकर अग्रिम जैन से ईरोज ट्रिप का पैकेज देते हुए बुकिंग के लिए जरूरी दस्तावेज लिए और उसके खाते से ऑनलाइन एक लाख रुपये का भुगतान करा लिया। पीड़ित अग्रिम जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसके बाद मनीष कुमार ने अपने फोन बंद कर लिए। काफी प्रयास के बाद भी जब उन्हें न तो टिकट और न ही रुपये वापस मिले तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। जांच अधिकारी एएसआई भजनलाल ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें