फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को धक्का दे चेन छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को धक्का दे चेन छीन ले गए
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में घर के बाहर धूप सेक रहीं एक बुजुर्ग महिला को धक्का मारकर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश सोने की चेन छीन कर ले गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रीनफील्ड कॉलोनी ए ब्लॉक निवासी 64 वर्षीय निर्मला मिश्रा शनिवार दोपहर को घर के बाहर माधव वाटिका पार्क के पास बैठकर धूप सेक रहीं थी। पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग महिला ने बताया कि इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। उनमें से एक ने उनके गले से सोने की चेन छीनी और उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से महिला कुर्सी से नीचे गिर गई। इससे उन्हें चोट भी आई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें