फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम संचालक पर लगाया करोड़ा की जमीन कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आश्रम संचालक पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप
फरीदाबाद। गांव अनंगपुर स्थित एक आश्रम के संचालक पर लोगों ने उनकी करोड़ों रुपये की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में आश्रम संचालक के खिलाफ मामले भी दर्ज हो चुके हैं। मगर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आश्रम संचालक की अदालत से जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करके भागने का समय दे रही है। परेशान लोगों का कहना है कि आश्रम संचालकों की दबंगई के कारण उन्हें अपने घर छोड़कर किराए पर रहना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी हरिओम गुप्ता, विनोद मित्तल, डा. आरपी सिंह का कहना है कि सोसायटी में आश्रम संचालक का विरोध करने पर उनके घरों पर कब्जा कर लिया जाता है। उन्होंने सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज करवाई है, मगर अभी वहां से भी कोई जवाब नहीं आया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें