फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन की किश्त चुकाने के लिए बन गए वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोबाइल फोन की किश्त चुकाने के लिए बन गए वाहन चोर
- पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सात बदमाशों को पकड़ा, 17 मोटरसाइकिल बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। पुलिस की अपराध जांच शाखा सेक्टर-56 ने वाहन चोर गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार कर उसने चोरी की 17 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपियों ने मोबाइल फोन की किश्त चुकाने के लिए पहली बार मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके बाद जल्दी-जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में इन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करना शुरू कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से वाहन चोरी की घटनाओं में अचानक बढ़ौतरी हुई, जिस पर इन्होंने अपने स्टाफ को सादे कपड़ों में वाहन चोरी के संभावित स्थानों पर तैनात कर दिया। इस दौरान पुलिस ने एक सूचना के आधार पर नूंह निवासी वाजिद और अजरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर उनके पांच अन्य साथियों प्रवीण, अमित, जगदीश व दो अन्यों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने इनसे चोरी की 17 मोटरसाइकिल बरामद की, जोकि इन्होंने फरीदाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुरा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पता चला कि अजरूद्दीन और वाजिद ही गिरोह के मास्टर माइंड हैं। इन्होंने करीब छह माह पहले 17 हजार रुपये का एक मोबाइल फोन किश्तों में खरीदा था। इस दौरान इनके पास किश्त चुकाने के पैसे नहीं थे तो करीब चार माह पहले इन्होंने फरीदाबाद आकर एक मोटरसाइकिल चुराई और उसे पांच हजार रुपये में बेच दिया। कुछ दिन तो ये दोनों आराम से रहे, मगर फिर जल्दी-जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में वाहन चोरी करने लगे। अकेले अजरुद्दीन ने 10 वाहन चोरी कर रखे हैं। इसके अलावा इनका साथी जगदीश एक पिस्तौल चोरी के मामले में भी वांछित था। पुलिस उससे पिस्तौल के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें