किशोरी ने युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया
बल्लभगढ़। सामूहिक दुष्कर्म की जांच में जुटी पुलिस इस मामले में आरोपियों का कुछ पता नहीं लगा पाई थी कि एक किशोरी ने अपने पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी और एक युवक पर बंधक बनाकर रखने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बल्लभगढ़ जोन की महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बल्लभगढ़ की ही एक कॉलोनी में रहने वाली 15 साल की किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 14 सितंबर को उनके पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया था। इस दौरान उन्होंने अपने किसी जानकार के साथ स्कूटी पर बैठाकर फरीदाबाद भेजा। इस दौरान रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया, जिस पर वह युवक उसे अस्पताल में ले गया था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को अपने घर ले आया और उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। किशोरी का आरोप है कि युवक ने बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को किशोरी किसी तरह उस युवक के चंगुल से छूटकर भाग आई। ब्यूरो