फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी बन कार्ड की डिटेल ले खाते से उड़ाए 4.

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंककर्मी बन खाते की जानकारी मांगी और 4.88 लाख उड़ाए
विज्ञापन


फरीदाबाद। बैंककर्मी बनकर ठगों ने एक व्यक्ति को एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा दे उसे चालू करवाने के बहाने ओटीपी पूछ लिया और खाते से 4.88 लाख रुपये ठग लिए। एसजीएम नगरथाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसजीएम नगर निवासी हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मार्च 2019 को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए कहा कि उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाला है। उसे दोबारा चालू करवाने का झांसा दे आरोपी ने उनसे कार्ड की जानकारी ली। साथ ही उनके मोबाइल पर आया वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भी पूछ लिया। इसके बाद उसके खाते से 4.88 लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आने पर हिमांशु ने बैंक से संपर्क किया। उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से ऑनलाइन 4.88 लाख रुपये निकाले गए हैं। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि हिमांशु की शिकायत पर साइबर सैल ने मामले की जांच की और अब उनकी संस्तुति पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें