स्कूटी सवार बदमाशों ने पर्स व मोबाइल छीना
बल्लभगढ़। आगरा नहर के डीग पुल पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक से स्कूटी सवार तीन बदमाश पर्स और मोबाइल फोन लूट कर ले गए।
गांव ककड़ीपुर के रहने वाले अनुज फरीदाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। कंपनी की छुट्टी होने के बाद सोमवार रात करीब 10 बजे वे अपनी मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे। रास्ते में आगरा नहर के डीग पुल पर स्कूटी सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने उन्हें डरा धमकाकर उनके जेब से पर्स निकाल लिया और मोबाइल फोन छीन कर स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए। पर्स में 1100 रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो