फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली झगड़े में गुदा द्वार में प्रेशर पाइप डाल हवा भरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली झगड़े में गुदा द्वार में प्रेशर पाइप डाल हवा भरी, गंभीर
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-6 स्थित एक कंपनी में दो कर्मचारियों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। एक कर्मचारी ने दूसरे के गुदा द्वार में प्रेशर पाइप डालकर हवा भर दी। पीड़ित कर्मचारी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-सात चौकी प्रभारी एसआई जीत सिंह ने बताया कि सेक्टर-6 स्थित कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ में ही काम करने वाले राकेश नाम के व्यक्ति से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस दौरान राकेश ने कंपनी में लगे एयर प्रेशर का पाइप साथी कर्मचारी के गुदा द्वार में डाल दिया और हवा खोल दी। शरीर में हवा भरने से पीड़ित कर्मचारी की हालत खराब हो गई। कंपनी प्रबंधन ने उसे सेक्टर-10 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों ने पीड़ित की जान को खतरा बताया है। पीड़ित की पत्नी ने उसके पति के साथ काम करने वाले कर्मचारी राकेश के अलावा सुपरवाइजर व कंपनी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित मिलीभगत की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें