फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षिण एक्सप्रेस से तस्करी कर ला रहा था गांजा, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण एक्सप्रेस से तस्करी कर ला रहा था गांजा, पकड़ा गया
विज्ञापन


फरीदाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस ने दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा तस्करी कर ला रहे विशाखापट्टनम निवासी चक्रवर्ती को शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर उससे अन्य तस्कर साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी इंचार्ज एएसआई विश्वास कुमार के अनुसार, शुक्रवार रात वह अपने साथी चेतराम के साथ स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेन और यात्रियों के सामान की जांच कर रहे थे। शुक्रवार तड़के 3:25 बजे हैदराबाद से आने वाली दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी। ट्रेन से एक व्यक्ति बड़ा सा थैला लेकर उतरा, पुलिस को देखते ही वह बचकर निकलने की कोशिश करने लगा। शक होने पर उसे रोक कर पूछताछ की गई और सामान की तलाशी ली गई। थैला खोलने पर उसमें गांजा मिला। हिरासत में लिए गए युवक ने अपना नाम चक्रवर्ती निवासी विशाखापट्टनम बताया। पूछताछ में उसने गांजा तस्करी में अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कुबूल की। एएसआई विश्वास कुमार ने बताया कि चक्रवर्ती को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, उससे अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें