फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरंतो एक्सप्रेस में पेंट्री वेंडर पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जाने वाली शनिवार को चली दूरंतो एक्सप्रेस में बदमाशों ने लूट के इरादे से पेंट्री वेंडर पर चाकू से हमला कर दिया। वेंडर ने बहादुरी से मुकाबला किया तो बदमाश भागने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


वारदात की वजह से ट्रेन को ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर रोका गया और घायल वेंडर को बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दे उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया।

हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जाने वाली दूरंतो एक्सप्रेस शनिवार रात अपने निर्धारित समय 9.35 पर रवाना हुई थी। ट्रेन जब फरीदाबाद की सीमा में चल कर गंदे नाले के पास पहुंची कि एस-7 कोच में कुछ बदमाशों ने पेंट्रीकार वेंडर नसीम खान पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने दोनों हाथों की कोहनियों में चाकू से वार किए जिससे काफी खून बहने लगा लेकिन नसीम खान ने बदमाशों का फिर भी डट कर मुकाबला किया। इस दौरान ट्रेन की गति धीमी हुई तो बदमाश कोच से उतर कर फरार हो गए।

जख्मी नसीम ने पेंट्री कार के मैनेजर संजय प्रसाद को घटना की जानकारी दी और इसके बाद रेलवे के आला अधिकारियों को इस संबंध में बताया गया। ट्रेन को फरीदाबाद में प्लेट फार्म नंबर एक पर रोका गया। ट्रेन के रुकते ही जीआरपी, आरपीएफ, स्टेशन स्टाफ व डॉक्टर मौके पर पहुंचे। जख्मी नसीम को बीके हॉस्पिटल लाया गया।

यहां उसे दाखिल कर इलाज किया गया। हालत गंभीर होने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऐसी चर्चा भी रही कि कोच में दो यात्रियों से मोबाइल चोरी हुए हैं, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं मिली है।

पैसों के लेने देेन को लेकर या फिर मोबाइल चोरी करने के दौरान देख लेने पर विरोध के चलते नसीम खान पर हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में जीआरपी के एसआई डुंगर सिंह ने बताया कि वेंडर पर किन लोगों ने हमला किया और क्या वजह रही इसकी जांच की जा रही है। ट्रेन में मोबाइल फोन चोरी होने जैसी कोई शिकायत या सूचना नहीं मिली है। नसीम का बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है, उसके आधार पर ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें