पीयूष ग्रुप का निदेशक भगौड़ा घोषित
फरीदाबाद। चेक बाउंस के मामले में तारीख पर नहीं आ रहे पीयूष ग्रुप के निदेशक को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर उसके खिलाफ दो मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रदीप कुमार की अदालत में पीयूष ग्रुप के निदेशक मनोज कुमार के खिलाफ चेक बाउंस के दो मामले चल रहे हैं। मनोज कुमार पिछले काफी समय से तारीख पर नहीं आ रहा था। बृहस्पतिवार को भी अदालत में इस मामले की तारीख थी, मगर वह पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने मनोज को भगौड़ा घोषित करते हुए मामला दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मनोज की तलाश शुरू कर दी है।