वाहन चोर गिरोह के 2 बदमाश गिरफ्तार
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने जयंती मोड़ स्थित एक निजी स्कूल के पास नाकेबंदी कर बाइक चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। यह जानकारी देते हुए निरोधक दस्ते के इंचार्ज इलियास खान ने बताया कि जमशेद अली एएसआई पुलिस टीम के साथ जयंती मोड़ पर नाकेबंदी पर था। 28 फरवरी की शाम पांच बजे उटावड की ओर से एक बाइक पर सवार दो लड़के आ रहे थे। उन्हें रोककर बाइक के कागजात मांगे तो वे दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। दोनों ने कबूल किया कि यह बाइक चोरी की है। इस आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके नाम गांव गडियालतीपुर वागर थाना फ़रह जिला मथुरा निवासी रामू उर्फ देव और दूसरा गांव परखम थाना फ़रह जिला मथुरा शिव सिंह है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को सिविल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।