फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैट्री कारोबारी से मारपीट कर 1.90 लाख रुपये लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुस्साहस : मारपीट कर 1.90 लाख लूटे, क्राइम ब्रांच अधिकारी बता 58 हजार ले गए
विज्ञापन

- दो अलग-अलग जगह हुई लूटमार की घटना, दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए पांच बदमाश

अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर बुधवार रात पांच बदमाशों ने एक बैट्री कारोबारी से मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। बैग में 1.90 लाख रुपये थे। वहीं, बृहस्पतिवार दिन में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश खुद को क्राइम ब्रांच से बता वर्कशाप संचालक से 58 हजार रुपये लूटकर ले गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव पन्हैड़ा कला निवासी सुनील कुमार की मोहना रोड पर इनवर्टर-बैट्री की दुकान है। बुधवार रात को सुनील दुकान बढ़ा कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। दुकान में उस समय उनका भाई व कर्मचारी अमित भी मौजूद था। इसी दौरान हाथों में लाठियां लेकर पांच युवक वहां आए और उन्होंने तीनों को पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने अपने मुंह ढक रखे थे। बदमाश वहां रखा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में दिनभर की कमाई के करीब 1.90 लाख रुपये थे। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। उसमें पांचों बदमाश दिखाई दे रहे हैं। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना बृहस्पतिवार दिन की है। सेक्टर-10, गुरुग्राम निवासी सुधेंदू शर्मा की तिगांव रोड पर वर्कशाप है। बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी कार से गुरुग्राम से फरीदाबाद आ रहे थे। सुधेंदू ने बताया कि गुरुग्राम रोड से सैनिक कॉलोनी की तरफ मुड़ने के दौरान पेट्रोल पंप के सामने एक लाल रंग की मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। खुद को क्राइम ब्रांच से बताते हुए युवक कार में बैठ गया और गाड़ी के कागज मांगने लगा। इस दौरान दो और युवक भी कार की पिछली सीट पर बैठ गए। लाइसेंस नहीं होने पर कार की पिछली सीट पर बैठे बदमाशों ने उनकी कमीज की जेब में रखे आठ हजार और पेंट की जेब में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों आगे बैठे युवक को रुपये देकर उतर गए। उस युवक ने रुपये अपने पास रखे और थाने चलने को कहा। सुधेंदू कार लेकर उस युवक के पीछे चलने लगा कि तभी वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। सुधेंदू ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें