फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट का ताला तोड़ 1.

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फ्लैट का ताला तोड़ 1.80 लाख रुपये चोरी
फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत ईरोज गार्डन चार्मवुड विलेज में फ्लैट का ताला तोड़कर चोर वहां से 1.80 लाख रुपये, चांदी के सिक्के व अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिवार चोरी के वक्त बाहर गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गिरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार को परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। वापस लौटे तो देखा कि फ्लैट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। वे अंदर गए तो अंदर भी कमरे व अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने अलमारियों में चेक किया तो पता चला कि चोर घर में रखे करीब 1.80 लाख रुपये, चांदी के सिक्के व अन्य सामान चुरा ले गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें