फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन स्वामियों और एआरटीओ के बीच झड़प

Thu, 07 Jun 2018 11:16 PM IST
hardoi
विज्ञापन
preetatmk photo - फोटो : preetatmk photo
विज्ञापन
 डीएम के निर्देश पर गुरुवार को घंटाघर रोड पर नो पार्किं ग जोन में अनाधिकृत रूप से खड़ीं बसों के खिलाफ एआरटीओ ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान एआरटीओ व वाहन स्वामियों के  बीच तीखी झड़प हुई। विवाद की जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।  इसके बाद अनाधिकृत रूप से खड़ी बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन


शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम पुलकित खरे ने ट्रांसपोर्ट नगर के नाम से मशहूर  शहर के घंटाघर रोड पर बिना वजह बसें खड़ी करने पर रोक लगा दी है। इसके बाद भी वाहन स्वामी सड़क के दोनों ओर भारी वाहन खड़े करते हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति रहती है। गुरुवार को डीएम के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन एके मिश्र घंटाघर रोड पर खड़ी बसों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे। उन्हें वाहन स्वामियों ने घेर लिया। यह कार्रवाई का विरोध करने लगे।

इस पर एआरटीओ व स्टेनो हरी सिंह के साथ वाहन स्वामियों की तीखी झड़प हुई। एआरटीओ एके मिश्र ने वाहन स्वामियों को फटकार लगा दी। दिन के वक्त बसें शहर के बाहर खड़ी करने के निर्देश दिए। वहीं विवाद की जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव व शहर कोतवाल संजय मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में एआरटीओ ने सड़क के किनारे खड़ी छह बसों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें