फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को पिस्तौल दिखा ऑटो लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारी बनकर बैठे और लूट ले गए नकदी-ऑटो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सवारी बनकर ऑटो में बैठे बदमाशों ने बाईपास रोड पर चालक को पिस्तौल दिखा ऑटो व उसके जेब में रखे नौ सौ रुपये लूट कर ले गए। थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सेक्टर-12 स्थित एक मॉल के पास से दो युवक एक महिला से तीन हजार रुपये छीन कर ले गए।
एनआईटी-5 निवासी राजू ऑटो चलाता है। बृहस्पतिवार रात को ओल्ड फरीदाबाद से बल्लभगढ़ जाने के लिए ऑटो में चार युवक सवार हुए। उन्होंने राजू से कहा कि वह उन्हें बाईपास रोड से ले चले। राजू उन्हें लेकर चल दिया, जब वह बाईपास रोड पर सेक्टर-17 के पास पहुंचे तो युवकों ने पीछे से राजू की पीठ पर पिस्तौल सटाकर ऑटो साइड में रोकने के लिए कहा। राजू डर गया और उसने ऑटो रोक दिया। बदमाशों ने उससे मारपीट की और उसे धक्का देकर ऑटो से बाहर फेंक दिया। उनमें से एक ने उसके जेब में रखे नौ सौ रुपये, डेबिट कार्ड भी निकाल लिया और ऑटो लेकर फरार हो गए। राजू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में सैनिक कॉलोनी निवासी रीना बस्सी शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित एक मॉल में खरीदारी करने गई थी। वापस लौटने के दौरान वह अपना सामान और पर्स हाथ में लेकर जा रहीं थी। तभी दो युवक आए और उनके हाथ से पर्स छीन कर ले गए। पर्स में तीन हजार रुपये व अन्य सामान था। महिला की शिकायत पर थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें