फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों का आतंक : तीन छात्राओं को यौन हिंसा का शिकार बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद/बल्लभगढ़। औद्योगिक नगरी में दबंग मनचलों ने शुक्रवार को एक किशोरी और दो युवतियों को यौन हिंसा का शिकार बना डाला। बच्चे की पिटाई कर रहे दबंगों ने बीच बचाव करने पहुंची दलित युवती के कपड़े फाड़ डाले और सरेआम उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। स्कूल जा रही किशोरी सेे मनचले ने सरेआम अश्लील हरकतें कीं तो एक अन्य कॉलेज की छात्रा कार सवार मनचले की मनमानी का शिकार हुई। छात्रा को जबरन कार में खींच कर दबंग मनचले ने देर तक इधर उधर घुमाया और धमकी दी। सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा औद्योगिक नगरी में शुक्रवार को दम तोड़ता नजर आया।
विज्ञापन

शहर थाना क्षेत्र में रहने वाली दलित महिला के मुताबिक बृहस्पतिवार को उसकी 18 वर्षीय बेटी कॉलेज से लौट रही थी। घर के पास रास्ते में मोहल्ले के ही प्रदीप, अमित और अजय एक बच्चे को बुरी तरह से पीट रहे थे। मारपीट का विरोध करते हुए युवती उन तीनों से बच्चे को बचाने लगी। इस पर हमलावर भड़क गए और युवती पर टूट पड़े। आरोप है कि तीनों ने युवती के सारे कपड़े फाड़ डाले और जमीन पर पटक की अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी की चीख पुकार सुनकर मां भी मौके पर पहुंच गई। उसने दबंगों से किसी तरह बेटी को छुड़ाया। तीनों दबंग मां बेटी को जाति सूचक गालियां बकते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। एसएचओ सिटी थाना ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है जल्द ही दबंगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
मुजेसर थानाक्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कक्षा दस की छात्रा है। किशोरी के मुताबिक संजय कॉलोनी निवासी जतिन काफी समय से स्कूल आने जाने के दौरान उसका पीछा कर परेशान करता है। कई बार रास्ता रोक कर अश्लील बातें कीं लेकिन बदनामी के डर उसने किसी से इसकी शिकायत नहीं की। शुक्रवार सुबह किशोरी स्कूल जा रही थी। आरोप है कि जतिन ने रास्ते में उसका हाथ पकड़कर रोक लिया और शारीरिक छेडख़ानी करने लगा। किशोरी को रोता देख कुछ लोग मदद को आगे बढ़े तो आरोपी धमकियां देते हुए भाग निकला। एसएचओ मुजेसर ने बताया कि पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जंाच की जा रही है।
विज्ञापन

सेंट्रल थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती के अनुसार शुक्रवार सुबह वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में नीरज चौधरी नाम का युवक अपनी कार लेकर आ गया। आरोप है कि नीरज ने युवती का हाथ पकड़कर जबरदस्ती अपनी कार में खींच लिया। कॉलेज समाप्त होने तक आरोपी पीड़िता को कार में बैठा कर सेक्टरों की सड़कों पर घुमाता रहा। अंत में हरि मंदिर के पास युवती को उतार दिया, जाते जाते युवती को धमकी दी कि यदि वह उसे नहीं मिली तो जान से मार देगा। एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर राजदीप मोर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें