फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल हालत में मिले युवक की मौत, ऑडियो के आधार पर हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घायल हालत में मिले युवक की मौत, ऑडियो के आधार पर हत्या का मामला दर्ज
- पिता के अनुसार मोबाइल मिला था ऑडियो, जिसमें दो लोग दे रहे हैं जान से मारने की धमकी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एक सप्ताह पहले सूरजकुंड रोड पर घायल हालत में मिले एक फर्नीचर कंपनी के अधिकारी आमिर सुहेल की उपचार के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। आमिर के मोबाइल में मिले जान से मारने की धमकी संबंधी ऑडियो के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
बड़खल एक्सटेंशन निवासी अफजर अली ने बताया कि उनका बेटा आमिर सुहेल एक फर्नीचर कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर काम करता था। 21 अगस्त को शाम करीब पांच बजे ऑफिस से लौट रहा था, मगर घर नहीं पहुंचा। परिजनों को सूचना मिली कि आमिर बेहोशी की हालत में ग्रीन फील्ड कालोनी के नजदीक ओमेक्स सोसायटी के पास बेहोश पड़ा है। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर उसे इलाज के लिए सेक्टर-21 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। दो दिन इलाज करने के बाद उसे रेलवे रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की रात मौत हो गई। पहले पुलिस सड़क दुर्घटना का मामला मान रही थी, मगर अफजर अली के अनुसार उनकी मोटरसाइकिल एकदम सुरक्षित है। ऐसे में उन्होंने दुर्घटना की बात से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना हैं कि जब आमिर सुहेल के मोबाइल फोन को चेक किया गया तो उसमें एक ऑडियो मिला, जिसमें संजय नाम का कोई युवक आमिर को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसमें एक सुशील नामक शख्स का नाम भी लिया गया है। परिजनों ने वह ऑडियो पुलिस को दी। सूरजकुंड थाना प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि उस ऑडियो के आधार पर संजय व सुशील नाम के युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें