फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डकैती से सहमा परिवार, एसपी से केस ट्रांसफर करने का अनुरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। असावटी गांव में 2 जुलाई की रात को हुई चोरी के मामले में पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने एसपी से मामले को सीआईए को ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है। पीड़ित ने गदपुरी थाने के एसएचओ पर आरोप लगाया है कि वे मामले की तहकीकात सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। 15 दिन में दूसरी बार उनके घर में चोरी हुई है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की हैं। आपको बता दें कि चार नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक के बल पर एक परिवार को बंधक बनाकर 15 तोला सोना, एक किलो चांदी व ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। परिवार के विरोध करने पर गोली भी चलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें